-
Advertisement
मध्यवर्ग को झटका: हिमाचल में 25 रुपए महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें नया दाम
शिमला। हिमाचल (Himachal) के मध्यवर्ग (Middle Class) को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया है। गैस कंपनियों (Gas company) ने बुधवार सुबह दामों में बढ़ोतरी की। इस माह घरेलू उपभोक्ताओं को 956.50 रुपए चुकाने होंगे। इसमें वितरण शुल्क 52.50 रुपए शामिल हैं। जबकि 31 रुपए की सब्सिडी बैंक खाते में आएगी। वहीं, व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम पांच रुपए घटे हैं। इस महीने उपभोक्ताओं को 1773 रुपए में व्यवसायिक सिलेंडर मिलेगा। इसमें वितरण शुल्क 59 रुपए शामिल हैं। इस माह पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े थे, जबकि व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में 73 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


