-
Advertisement
Corona Update: आज पांच की गई जान, 179 लोग पॉजिटिव; जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से आज पांच लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में आज 179 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसके साथ ही आज 191 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक कोरोना के 2 लाख 14 हजार 911 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए है। जबकि 2 लाख 09 हजार 610 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज तक 3602 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। इसी तरह से प्रदेश में 1682 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:हर हिमाचली को नवंबर तक लग जाएगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सबसे अधिक मंडी में 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से कांगड़ा में 35, शिमला (Shimla) में 23, हमीरपुर में 21, बिलासपुर में 15, चंबा में 12, सोलन में 7, किन्नौर में 5, लाहुल स्पीति में 4, कुल्लू में 3, ऊना में 3 और सिरमौर में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने पाया गया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे अधिक मंडी में 57, कांगड़ा में 44, हमीरपुर में 33, बिलासपुर में 15, शिमला से 19, चंबा में 7, कुल्लू में 6, लाहुल स्पीति में 4, किन्नौर में 2, ऊना में 2 और सोलन में भी 2 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कोरोना से आज 2 की गई जान, 219 मामले आए सामने
आज पांच की गई जान
हिमाचल में पांच लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है। यह मौतें तीन जिलों में हुई है। जिसमें कांगड़ा, शिमला और मंडी शामिल है। कांगड़ा (Kangra) जिला में दो लोगों जिसमें एक 77 वर्षीय पुरुष और 76 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसी तरह से शिमला में 51 वर्षीय पुरुष और 85 वर्षीय पुरुष की कोरोना से जान गई है। इसी तरह मंडी में 85 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
आज 9906 सैंपल जांच को आए
हिमाचल में आज 9 हजार 906 लोगों के कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें 173 लोगों के कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 9 हजार 952 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 81 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इतंजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


