-
Advertisement
हिमाचल: HRTC बस ने सड़क किनारे चल रहे दो युवकों को कुचला, दोनों गंभीर घायल
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) के टूटीकंडी बस अड्डे के समीप एक एचआरटीसी बस (HRTC Bus) ने दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल (Injured) हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को आईजीएमसी (IGMC) रेफर कर दिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। दोनों युवक सोलन जिला के बद्दी के रहने वाले हैं और शिमला में अपने परिजनों के साथ एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आई थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में शरारती तत्वों ने जला डाली सब्जी विक्रेता की रेहडी, रोजी रोटी के पड़े लाले
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम दोनों युवक सड़क किनारे घुम रहे थे। इसी बीच आईएसबीटी टूटीकंडी से तेज गति से आ रही एचआरटीसी बस के चालक ने लापरवाही से सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक युवक खाई में गिर गया और दूसरा बस के नीचे फंस गया। बस के नीचे फंसे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है। हादसे के बाद बस सड़क किनारे लुढ़क गई। यह बस खाली थी और आईएसबीटी से आ रही थी। दोनों युवकों को घायल अवस्था में आईजीएमसी पहुंचाया गया। घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि एचआरटीसी बस चालक की लापरवाही से ये हादसा (Accident) हुआ है। चालक नशे में था, और हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। बालूगंज पुलिस द्वारा इस दुर्घटना को कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


