-
Advertisement
हिमाचल: तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर
नाहन। पुलिस थाना कालाअंब के समीप एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन चालकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ कालाअंब थाना में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विनित कुमार निवासी गांव कालाअंब, तहसील नाहन ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई कि वह नाहन से अपने मोटर साइकिल पर अपने घर कालाअंब जा रहा था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे पीडी लाइट कंपनी मोगीनंद के पास कालाअंब की ओर से तेज रफ्तारी में आई स्कूटी के चालक ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। हादसे में उसे व स्कूटी चालक को भी चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ थाना कालाअंब में तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

