-
Advertisement
हमीरपुर: घर बैठे सीमेंट ढुलाई के लिए ट्रक का पंजीकरण करवा सकते हैं पूर्व सैनिक, जानिए कैसे
हमीरपुर। पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़ी गतिविधियों की चर्चा के लिए हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (रि.) ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व सैनिक अब सीमेंट ढुलाई के लिए अपने ट्रक का घर बैठे पंजीकरण करवा सकेंगे। पूर्व सैनिक निगम ने एक्स सर्विसेमैन की सुविधा के लिए डिमांड ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप से घर बैठे सीमेंट ढुलाई के कार्य के लिए ट्रक की बुकिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में होगी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप, सीएम जयराम करेंगे शुभारंभ
इसी प्रकार पूर्व सैनिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सेवाओं में वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए एक लिंक भी जारी किया है। इस लिंक के जरिए प्रदेश के पूर्व सैनिक घर से ही अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। अभी तक इसमें कुल 7,131 पूर्व सैनिकों का ऑनलाइन पंजीकरण हो चुका है।निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक खुशहाल ठाकुर ने कहा कि सेना में सेवाएं देने के उपरांत 35 से 40 वर्ष की आयु में घर आने वाले सैनिक के लिए रोजगार के अभाव में आगे का जीवन मुश्किल हो जाता है। सरकारी नौकरियों में 15 फीसदी कोटे में इन सभी जवानों को अवसर नहीं मिलता है। इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य उपक्रमों के सहयोग से सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रही है।
इसके अलावा पूर्व सैनिकों के ट्रकों को विभिन्न सीमेंट फेक्टरियों और अन्य उद्योगों में अधिक से अधिक ढुलाई कार्य दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। खुशहाल ठाकुर ने बताया कि निगम ने प्रदेश सरकार से सभी विभागों, निगमों-बोर्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में सुरक्षा व अन्य सेवाओं के लिए पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से ही आउटसोर्स आधार पर पूर्व सैनिकों की सेवाएं लेने का आग्रह किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


