-
Advertisement
हिमाचल: घर से घूमने निकला व्यक्ति पौंग डैम की लहरों में समाया, तलाश जारी
रविन्द्र चौधरी, फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक व्यक्ति की पौंग डैम (Pong Dam) की लहरों में समा गया है। व्यक्ति उपमंडल फतेहपुर (Fatehpur) की पंचायत पोलियां के गांव मानगढ़ का रहने वाला है। मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लापता (Missing) व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। पोलियां पंचायत के पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक ढाबा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बीते कल वह अपने दोस्तों के साथ डाडासीबा क्षेत्र में घूमने निकला था। इस दौरान जब वह पौंग डैम के पास घूम रहे थे तो उसका पैर फिसला और वह डैम की लहरों में समा गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल : होटल कर्मचारी की छत से गिर कर गई जान, ब्यास नदी में मिली महिला की लाश
वहीं घटनास्थल क्षेत्र की पंचायत रेल के प्रधान रमेश चंद ने बताया उन्हें बीती शाम पानी में डूबने वाले व्यक्ति के दोस्त लक्की का फोन आया था। जिसने बताया कि उनका दोस्त पांव फिसलने से पौंग डैम के गहरे पानी में गिर गया है। घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस (Police) चौकी टैरेस को दी गई। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने कारण कुछ भी पता नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि आज फिर पुलिस की टीम युवक के परिजनों को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर गोताखोर भी बुलाए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


