-
Advertisement
हिमाचल: जुत्ता उद्योग ने रातों-रात किया पलायन, मशीनरी भी उठाई, कई बेरोजगार
सोलन। हिमाचल में जहां एक तरफ कोरोना (Corona) महामारी ने लोगों को बेरोजगार कर दिया है। वहीं, अब कुछ उद्योग (industry) रातों रात लोगों को बेरोजगार कर रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ से सामने आया है। यहां उद्योगों का पलायन लगातार जारी है। उद्योगों में काम करने वाले हजारों मजदूर बेरोजगार होते जा रहे हैं। ताजा मामला नालागढ़ (Nalagarh) के स्थित रंगुवाल गांव का है। यहां की एक नामी जूता फैक्ट्री ने रातों रात गेट पर ताला जड़ दिया है। यही नहीं कंपनी ने फैक्ट्री से सारी मशीनरी भी दूसरी किसी अन्य जगह पर शिफ्ट कर दी है। जिसके चलते जूता फैक्ट्री (shoe industry) में पिछले 30 सालों से काम करने वाले मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: कल 133 केंद्रों पर होगी HAS की परीक्षा, नेटवर्क जैमर के पहरे में पेपर देंगे अभ्यर्थी
गुस्साए मजदूरों ने कंपनी के गेट पर एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर रातों-रात फैक्ट्री को ताला लगाने एवं फैक्ट्री से मशीनरी दूसरी किसी अन्य जगह पर शिफ्ट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन करोड़ों रुपए का मुनाफा एकत्रित करने के बाद फैक्ट्री को ताला (Lock) लगाकर फरार हो गए। बता दें कि यह फैक्ट्रियों के पलायन का कोई पहला मामला नहीं है। फैक्ट्रियों को मुनाफा एकत्रित करके पलायन कर चुकी है अब देखना यह होगा कि इस फैक्ट्री के प्रबंधन के खिलाफ सरकार कोई एक्शन लेती है या नहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


