-
Advertisement
पठानिया का दावा- फतेहपुर सीट जीतकर इस बार 15 वर्ष का सूखा खत्म करेंगे
शिमला। खेल मंत्री राकेश पठानिया ( Sports Minister Rakesh Pathania) को फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बीजेपी ने सहप्रभारी नियुक्त किया है और ऐसे में अब उपचुनाव का बिगुल बजते ही हिमाचल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है।
मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश पठानिया ने बताया कि फ़तेहपुर की सीट बीते 15 वर्षों से बीजेपी के पास नहीं है और पार्टी को इस विधानसभा क्षेत्र में लंबा संघर्ष करना पड़ा है लेकिन इस सूखे को इन उपचुनावों में ख़त्म किया जाएगा और फ़तेहपुर विधानसभा सीट को बीजेपी ( BJP) अपनी झोली में डालेंगी।
यह भी पढ़ें:कौन ‘फतेह’ करेगा फतेहपुर सीट! जानिए क्या है माहौल…
पठानिया ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र नूरपुर का कुछ हिस्सा इस विधानसभा क्षेत्र में आता था जो बाद में फ़तेहपुर में सम्मिलित हो गया, ऐसे में इस सीट पर परचम लहराने के लिए उनकी भी अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों को लेकर पार्टी चुनाव लड़ेगी और लोगों से चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों को लेकर वोट मांगे जाएंगे। पठानिया ने कहा कि फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 1 वर्ष के भीतर ही 2 उपतहसीलें व 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य फ़तेहपुर में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर पार्टी की अहम बैठक 3 अक्टूबर को धर्मशाला में होगी जहां सभी प्रभारी और पार्टी से जुड़े लोग चर्चा करेंगे। उसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल करके दिल्ली भेजे जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


