-
Advertisement
हिमाचल: बुजुर्ग ने पोती की उम्र की मासूम के साथ की गंदी हरकत, पुलिस ने दबोचा
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा (Kangra) जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक 61 वर्षीय दुकानदार ने अपनी पोती की उम्र की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की है। मामले का पता चलते ही परिजनों ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: हादसा नहीं हत्या था अग्निकांडः महिला ने प्रेमी संग मिल रची थी साजिश, पिता समेत तीन बच्चों की हुई थी मौत
बताया जाता है कि जब 10 साल की बच्ची आरोपी दुकानदार के दुकान पर कुछ सामान लेने गई तो उक्त व्यक्ति ने उसके साथ जबरन छेड़खानी की। जिसके बाद मासूम रोती-बिलखती घर पहुंची। परिजनों के पूछने पर उसने सारी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस (Police) में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने अरोपी को धारा 376 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


