-
Advertisement
हिमाचल में हादसाः कार के साथ टकराई स्कूटी, एक व्यक्ति की गई जान
ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ऊना जिला में भी एक हादसा ( Accident) हुआ है। पुलिस चौकी संतोषगढ़(Santoshgarh) के तहत शमशान घाट के समीप पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी की कार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में पर जा रहे एक व्यक्ति मौत ( Death) हो गई। मृतक की पहचान सगली राम पुत्र जगदीश राम निवासी बडैहर के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ( Regional Hospital Una) में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः कृपाल परमार के खिलाफ फिर लगे पोस्टरः गो बैक-फतेहपुर की जनता करे पुकार, अबकी बार चक्की पार
जानकारी के मुताबिक सगली राम निवासी बडैहर सोमवार रात्रि टाहलीवाल से अपने घर संतोषगढ़ की ओर जा रहा था। संतोषगढ़ में शमशान घाट के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय स्कूटी सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। हादसे में घायल सगली राम को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


