-
Advertisement
प्राकृतिक खजाने से भरा है हिमाचल का लाहुल-स्पीति, यहां की एक झील दिन में तीन बार अपना रंग बदलती है
Last Updated on October 5, 2021 by Vishal Rana
लाहुल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला है लाहुल-स्पीति। जो प्रकृति के खजाने से भरा है। यहां आपको ऊंच पहाड़ , ग्लेशियर और खूबसूरत वादियां अपनी ओर खीचेंगी। वहीं, इस जगह एक ऐसी झील भी है जो एक दिन में तीन बार रंग बदलती है। चंद्रताल झील एक बार नहीं बल्कि तीन बार अपना रंग बदलती है। जिसके चलते यहां सैलानियों की हर साल जमघट लगी रहती है।
यह भी पढ़ें:ये झील नहीं अजूबा है- यहां पानी के अंदर नजर आता है उल्टे पेड़ों का जंगल
यह झील दिन में कई बार बदलती है रंग
लाहुल के लोग इस झील को मीठे पानी की झील के नाम से बुलाते हैं। समुद्र तल से 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ‘चंद्रताल’ एक ऐसा पर्यटक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में सैलानी घूमने आते हैं। सर्दियों की दस्तक के साथ ही जब बर्फबारी का दौर शुरू होता है तो यह स्थल तीन से चार महीनों के लिए बंद हो जाता है। इस झील तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। पहला मनाली और दूसरा किन्नौर होते हुए वाया कुंजम दर्रा। सड़क मार्ग के साथ-साथ कुंजुम दर्रे से ट्रैकिंग कर मई माह से अक्टूबर की शुरुआत तक पहुंचा जा सकता है। वहीं, यह झील सैलानियों के साथ साथ जनजातीय जिले में रहने वाले लोगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस झील के आसपास के क्षेत्रों में कैंपिंग और गंदगी करना वर्जित हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…