-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर स्थानीय समस्या तक भुनाने में जुटी कांग्रेस, संजय बोले- जनता त्रस्त हो चुकी है
कुल्लू। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव (By Election) का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों तीर कमान से लैस हैं। कांग्रेस (Congress) इस उपचुनाव में कोई कोर कसर बाकी ना रहे इसे लेकर कांग्रेस नेता किसी भी मुद्दे को भुनाने से चूक नहीं रहे हैं।
यह भी पढ़ें:परिवारवाद की आड़ में विरोधियों को ठिकाने लगा रही बीजेपीः बोले मुकेश
हिमचाल की आवाज बुलंद नहीं कर पाए बीजेपी सांसद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि पिछले 7 सालों से पार्लियामेंट में हिमाचल की आवाज बुलंद नहीं हो पा रही है। बीजेपी के सांसदों ने हिमाचल को हित में आज तक कोई काम नहीं किया। इसके साथ दी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले को लेकर चिंता जाहिर की।
उपचुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा बना मुद्दा
उन्होंने कहा कि जिस चीन (China) लगातार भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है। उससे भारत सरकार के सभी दावों की पोल खुल गई है। हिमाचल के जनजातीय जिले (Tribal District) भी चीनी सीमा से लगते हैं। भारत सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। वहीं,उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पूर्व स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है और वह यहां से सशक्त उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं और निश्चित रूप से कांग्रेस की यहां स्थिति काफी अच्छी दिख रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: त्रिदेव के बिना चुनावी रण में कूदेगी बीजेपी, राहुल भी कांग्रेस की लिस्ट से हैं आउट
विकास की गति धीमी
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में केंद्र और राज्य सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में घेरेगी और यह कांग्रेस पार्टी के चुनावी मुद्दे रहेंगे, जबकि इसके अलावा स्थानीय मुद्दों को भी कांग्रेस पार्टी प्रमुखता से अपना हथियार बनाएगी। उन्होंने कहा है कि जब से हिमाचल प्रदेश में बीजेपी (BJP) की सरकार बनी है तब से विकास की गति थम गई है। जो पूर्व सरकार में कार्य हुए थे उनके उद्घाटन और शिलान्यास किए जा रहे हैं। प्रदेश में कोई ऐसा बड़ा प्रोजेक्ट तैयार नहीं किया गया है, जिसे हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।
जनता त्रस्त
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी की नीतियों से त्रस्त है। लिहाजा, कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन चुनावों में बीजेपी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि भले ही मंडी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने पूर्व सैनिक को अपना उम्मीदवार बनाया है, लेकिन बीजेपी सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया है। जिससे पूर्व सैनिक बीजेपी का साथ दें, बल्कि कांग्रेस पार्टी ने सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य किए हैं और कांग्रेस पार्टी वन रैंक वन पेंशन के मसले को लेकर भी काम कर रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनावः बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ना नड्डा और ना ही कपूर का नाम
रामस्वरूप की मौत की जांच की मांग
इस मौके पर उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे रामस्वरूप शर्मा की रहस्यमई तरीके से हुई मौत पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के पास रामस्वरूप शर्मा के पुत्र आनंद स्वरूप ने निष्पक्ष जांच के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन उनकी हत्या के मामले की जांच करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। लिहाजा, दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत एक रहस्य बनकर रह गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


