-
Advertisement
हिमाचल में 4 लोगों की गई जान, यहां जाने हादसों की डिटेल
शिमला। हिमाचल में आज अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। पहला मामला राजधानी शिमला (Shimla) के रोहड़ू में एक सड़क हादसे में चालक की मौत हुई है। वहीं शिमला के बालूगंज में एक व्यक्ति का शव मिला है। इसके अलावा मंडी (Mandi) जिला के सुंदरनगर में एक एक व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है। कांगड़ा जिला में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल : मछलियों को आटा डालने गए व्यक्ति की लाश डैम में तैरती मिली
पहला मामला राजधानी शिमला के रोहड़ू (Rohru) क्षेत्र का है। दखढाटू निवासी हरकेश चौहान के बगीचे में काम करने वाले यूपी निवासी विवेक और दीपक रविवार सुबह बगीचे के लिए खाद लेने टेंपो में त्यूणी गए थे। टैंपो को चालक राजपाल निवासी दतियाना जिला सिरमौर (Sirmaur) चला रहा था। दोपहर करीब 1 बजे के करीब टेंपो धर्माना के समीप पहुंचा तो चालक टेंपो पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से लुढ़क कर चट्टान पर जा गिरा। इस हादसे में चालक राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर से काम पर निकले व्यक्ति का कुछ दूर मिला शव, गले में था रस्सी का फंदा
इसी तरह से बालूगंज से शिब बांउडी वाले रास्ते में रेलवे ट्रेक के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश 44 पुत्र स्वर्गीय हरिचंद गांव कल्हावट पंचायत चायली तहसील व जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: ब्यास नदी में मिला महिला का शव, जंगल में गिरने से व्यक्ति की गई जान
सीढ़ीयों से गिर कर व्यक्ति की मौत
मंडी जिला के सुंदरनगर (Sundernagar) की कांगू पंचायत के गमोहू में सीढ़ीयों से गिरने से 54 वर्षीय एक व्यक्ति मौत हो गई है। मृतक की पहचान जगदीश कुमार पुत्र बसंत राम निवासी गमोहू डाकघर कांगू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगदीश गउशाला में जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीढिय़ों से गिर गया। जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने जगदीश को शिमला के लिए रेफर कर दिया। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने औपचारिकाएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सर्पदंश से एक की मौत
कांगड़ा जिला के फतेहपुर में एक व्यक्ति की सर्पदंश (Snakebite) से मौत हो गई है। मामला फतेहपुर पंचायत मनोह सिहाल से सामने आया है। मामला पुलिस चौकी रैहन में दर्ज हुई। मनोह सिहाल निवासी करीब 45 वर्षीय सुनील कुमार बच्चों के साथ उपमंडल के कस्बा रैहन में किराए के भवन में रहता था। बीते करीब चार दिन पूर्व उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इसी बीच पीड़ित को किसी मंदिर में उपचार के लिये ले जाया जाता रहा। लेकिन जब बीती रात परेशानी ज्यादा बढ़ गई तो उसे पहले सिविल अस्पताल रैहन लाया गयाए जहां से उसे नूरपुर के लिये रैफर कर दिया गया। जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया पुलिस चौकी रैहन में नूरपुर थाना से फोन आया था जिस पर पुलिस ने सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंच शव का पोस्टमाटर्म करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group