-
Advertisement
शिमला में भालू का आतंक: गश्त पर निकले वनकर्मियों पर भालू का अटैक, हालत नाजुक
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) में एक बार फिर से भालू (Bear) का आतंक देखने को मिला है। भालू ने दो वन कर्मियों पर जानलेवा हमला किया है। घायल वन कर्मियों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल (Hospital) ले जाया गया। घायल वन कर्मियों की पहचान जगत राम और यशपाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से काम पर निकले व्यक्ति का कुछ दूर मिला शव, गले में था रस्सी का फंदा
बताया जाता है कि भालू ने उस समय उन पर हमला किया जब वे गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अचानक ही भालू वहां आ पहुंचा और उसने दोनों कर्मियों पर हमला कर दिया। भालू के हमले से दोनों कर्मी बुरी तरह से लहूलुहान हुए। स्थानीय लोगों को भालू के हमले की जानकारी मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों वनकर्मियों को प्राथमिक उपचार के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि इस घटना से दोनों कर्मी बुरी तरह से लहूलुहान हुए हैं। घटना के बाद से लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

