-
Advertisement
CSK की जीत के बाद धोनी का जेस्चर देख, लोग बोले- ‘दिल से सोना है अपना माही’
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले क्वालीफायर में सीएसके ने जीत हासिल की है। रोमांचक मुकाबले में धोनी ने चौका लगाकर अपनी टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया। वहीं, मैच के बाद धोनी ने एक बार फिर दिल जीत लेने वाला काम किया। जिसके बाद से माही के फैंस ही नहीं बल्कि उनके आलोचक भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:पिता की जीत के लिए जीवा धोनी ने की प्रे, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने लिखा- CSK को जीतना चाहिए था
https://twitter.com/KillerViNooo7/status/1447375492189884416
दरअसल, धोनी ने इस मैच में जैसे ही विनिंग चौका लगाकर मैच फिनिश किया, तो दुबई के स्टेडियम में मौजूद एक छोटी बच्ची अपनी मां के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगी। अब इस बच्ची का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, मैच के दौरान यह बच्ची पूरे जोश के साथ CSK का सपोर्ट करती दिखी। जब CSK टीम मुश्किल में फंसी थी, तो इस बच्ची के चेहरे पर टेंशन भी साफ झलकी, लेकिन जैसे ही धोनी ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई, यह बच्ची खुद को रोने से रोक नहीं पाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

