-
Advertisement
महंगाई की मार: राजधानी शिमला में सेब से महंगा हुआ टमाटर
शिमला। देश में महंगाई अपने चरम सीमा पर है। खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल (Petrol) सौ रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरसों का तेल 200 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। आलम तो यह है कि टमाटर (Tomato) के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। टमाटर के दाम राजधानी में रॉयल और गोल्डन सेब से भी अधिक कीमत पर बिक रहे हैं। रॉयल और गोल्डन सेब 40 रुपये किलो, जबकि हिम सोना और हाइब्रिड टमाटर का रेट 60 रुपये प्रति किलो है। वहीं, राजधानी के उपमंडल इलाकों में टमाटर 70 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।
बता दें कि सेब के सबसे बड़े उत्पादक जिले शिमला में टमाटर के आगे सेब की चमक धुंधली पड़ गई है। टमाटर की कम आमद के कारण दामों में बढ़ोतरी हुई है। मंडी में 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिकने वाले टमाटर के मुकाबले सेब 40 से 50 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। वहीं, शिमला की ढली मंडी में मीडियम साइज के आकार के सेब 30 से 35 रुपये किलो बिक रहे हैं। हालांकि, गुणवत्ता के आधार पर सेब का रेट ज्यादा भी है। दरअसल, देश के विभिन्न राज्यों में जहां टमाटर उगाई जाती है वहां मौसम की मार ने फसल को खराब कर दिया है। जिस कारण बाजारो में ताजे टमाटर बेहद कम मिल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


