-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस ने दिखाया राजिंदर ठाकुर को बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित
अर्की। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव (By Election) को महज 15 दिन बचे हैं। ऐसे में भितरघात का खेल जबरदस्त चल रहा है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की अनुशासनात्मक कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने अर्की कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में राजिंदर ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। विप्लव ठाकुर ने राजिंदर ठाकुर को पार्टी से छह साल के लिए बाहर निकाल दिया है। वहीं, इस बाबत उन्होंने इसकी एक प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को भी भेजी है। साथ ही उनसे तत्काल प्रभाव से इस पर अमल करने को कहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


