-
Advertisement
हिमाचल: दिवाली पर पीस मील वर्करों को मिलेगा नियमितिकरण का तोहफा, यहां जाने डिटेल
Last Updated on October 17, 2021 by Vishal Rana
फतेहपुर। भारतीय मजदूर संघ (Bhartiya Majdoor Sangh) ने आज परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर (Bikram Thakur) के साथ बैठक की। इस मौके पर संघ ने परिवहन निगम यूनियन के हड़ताल के कॉल को लेकर भी बात की। मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद भामस के नेताओं ने बड़ा फैसला लिया है। भामस ने निर्णय लिया है कि मजदूर संघ का कोई भी कार्यकर्ता परिवहन निगम की हड़ताल में शामिल नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: आज रात 12 बजे से थम जाएंगे HRTC के पहिए, यूनियन ने किया ऐलान
नवंबर के पहले सप्ताह में नियमित हो जाएंगे पीस मील वर्कर
इस मौके पर भामस के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा (Madan Rana) ने कहा कि आज उनकी परिवहन मंत्री के साथ बैठक हुई है। उन्होंने बिक्रम ठाकुर को पीस मील वर्कर और निगम के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया है। मदन राणा ने कहा कि बैठक के दौरान मंत्री बिक्रम ठाकुर ने उन्हें भरोसा दिया है कि नवंबर महीने के पहले सप्ताह में पीस मील वर्करों को भी नियमित करने के ऑर्डर दे दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: HRTC पेंशनरों की दो टूक, पहले पूरी करो मांग-फिर मिलेगा वोट, 22 को हुंकार रैली
ओवरटाइम और अन्य लेनदेन बकाया
वहीं, मदन राणा ने कहा कि निगम में ड्राइवर और कंडक्टर के ओवर टाइम का लेन देन भी बकाया था। जिसके लिए भी मंत्री ने प्रशासन इस बाबत आदेश जारी किए हैं। इस मौके पर परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मेरी आज इनके साथ बैठक हुई है और सीएम जयराम ठाकुर से भी इस मामले पर बात हुई है। इस मुद्दे पर चुनाव खत्म होते ही समाधान की घोषणा की जाएगी और इसकी मांगों को पूरा किया जाएगा
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page