-
Advertisement
उपचुनाव: हर वोट है कीमती, BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने टापू पर पहुंची सरवीण
फतेहपुर। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव (By Election) की सरगर्मियां अपने चरम पर है। बीजेपी (BJP) उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। हर बूथ पर बीजेपी नेता और मंत्री पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री सरवीण चौधरी (Sarveen Choudhary) नाव के जरिए फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 105 में पहुंची।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: मुकेश बोले- जनहित के मुद्दों से भागती है बीजेपी, झूठा है उनका सैनिक प्रेम
गांव पहुंच कर सरवीण चौधरी ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब लोगों को मुफ्त राशन दिया है, बुजुर्गों के लिए पेंशन का प्रावधान किया है। घर-घर गैस सिलेंडर की सुविधा दी है। सीएम आवास योजना के तहत कई आवास बनवाए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: रामलाल ठाकुर का आरोप- चुनाव प्रभावित करने के लिए बांटी जा रही है जल जीवन मिशन की पाइपें
सरवीण चौधरी ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। वहीं, उन्होंने बेरोजगारी का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय एक नेता तो बेरोजगारी की फौज लेकर पूरे प्रदेश में घूमे थे, वे बताए कि उन्होंने बेरोजगारों के लिए क्या किया। गौरतलब है कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में टापू पर सत कुठेड़ वार्ड स्थित है। यहां के लोगों ने वाहन तो रखे हैं, लेकिन साल में 2 से 3 माह लोग अपने वाहन।लेकर आवागमन नहीं कर पाते, क्योंकि पौंग डैम का जलस्तर बढ़ जाता है। स्थानीय लोग डैम के किनारे भूमि पर खेतीबाड़ी भी करते हैं।वहीं पौंग डैम विस्थापितों के मुद्दे पर सरवीण चौधरी ने कहा कि में कुछ विस्थापितों को मुरब्बे मिले हैं तथा जो लंबित हैं उनका मामला केंद्र के समक्ष उठाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


