-
Advertisement
हिमाचल: स्पेशल बच्चों की अनोखी प्रतिभा, कबाड़ से बनाए दिये और फ्लावर पॉट
Last Updated on October 26, 2021 by Vishal Rana
नाहन। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित आस्था स्पेशल स्कूल (Astha Special School) में 4 दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास और हौसलों की झलक साफ देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी में दिव्यांग बच्चों ने कबाड़ से कई वस्तुओं का निर्माण किया है। इसमें दिये, फ्लावर पॉर्ट, मोमबत्तियां शामिल हैं। दरअसल, दीपावली से पूर्व यहां हर साल की तरह इस साल भी प्रदर्शनी आयोजित की गई है। ताकि इससे होने वाले आमदनी को इन स्पेशल बच्चों के पढ़ाई लिखाई में खर्च किया जा सके। इधर, प्रदर्शनी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: ऑनलाइन विज्ञान मेले में नन्हे वैज्ञानिक दिखाएंगे अपनी प्रतिभा के जौहर
प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन
आस्था स्पेशल स्कूल की प्रिंसिपल रूचि कोटिया ने बताया कि प्रदर्शनी को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को निखारना है। प्रत्येक वर्ष इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। लिहाजा दीपावली को देखते हुए बच्चों ने दिये, पेटिंग्स, मोमबत्तियां आदि कई चीजें तैयार की हैं। जिन्हें प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों में भी कार्य को लेकर उत्साह बना रहता है। साथ ही इससे होने वाली आमदनी भी उन्हीं बच्चों पर व्यय की जाती है। वहीं, दूसरी तरफ नाहन को टीबी मुक्त करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभियान छेड़ रखा है।
टीबी को करना है जड़ से खत्म
टीबी से ग्रसित लोगों की जांच जल्द हो और उनका इलाज शुरुआती दौर में किया जा सके इसके लिए स्वास्थ्य महकमे ने विशेष बैठक की। सीएमओ सिरमौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में जिला सिरमौर को टीबी मुक्त कैसे किया जाए इस विषय पर विशेष चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए सीएमओ सिरमौर ने बताया कि टीबी के लक्षणों को शुरुआती चरण में पहचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…