-
Advertisement
हिमाचल: जीप से टक्कर के बाद खाई में लुढ़कने लगी एचआरटीसी बस, मची चीखो पुकार
सोलन। हिमाचल में एक एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) खाई में गिरने से बाल बाल बच गई। बस की पहले तो एक जीप के साथ जोरदार टक्कर हो गई। उसके बाद अनियंत्रित बस खाई (Ditch) में गिरने से बच गई। हादसा शनिवार को सोलन जिला के धरोट. शलूमना मार्ग पर हुआ है। हादसे के समय बस में दो दर्जन के करीब सवारियां सफर कर रही थीं। हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे (Accident) के कारणों को लेकर जांच जारी है। बता दे कि इस मार्ग पर रविवार को निगम की बस नहीं चलती है। इस कारण भी शनिवार को बस में भीड़ अधिक होती है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अनियंत्रित होकर ट्राला शोरूम में घुसा, तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, वीडियो सीसीटीवी में कैद
बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने आरएम सोलन को करीब एक माह पहले ज्ञापन सौंपा था और रविवार को भी निगम की बस चलाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने बताया कि रविवार के दिन लोग दूध सहित अन्य कार्यों के लिए बाजार आते हैं। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager) शगुन सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर घटना की जांच कर रही है। ग्रामीणों की मांग पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि रविवार को सवारियां नहीं मिलती, जिसकी वजह से रविवार को बस सेवा बंद रहती है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


