-
Advertisement
सुक्खू बोले – 2022 में एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी कांग्रेस, बनाएगी सरकार
नाहन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukkhu) ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की जीत का दावा किया है। सुक्खू बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। दरअसल, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू आज स्थानीय कांग्रेसी नेता अजय सोलंकी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के उद्देश्य से नाहन पहुंचे थे। इसी बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
यह भी पढ़ें:चार सीटें जीतकर उत्साहित कांग्रेस 19 को तैयार करेगी रोडमैप, जीतने वाले होंगे सम्मानित
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बना कर दिखाएगी। सुक्खू ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस ने पूरी एक जुटता से चुनाव लड़ा और जीत कर इतिहास भी बनाया। कांग्रेस पार्टी ने यह उपचुनाव जनता के मुद्दों को लेक लड़ा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में दिखी पार्टी की यही एकता आगे भी जारी रहेगी और आगामी चुनावों में जीत दर्ज करेंगे। सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि भाजपा से लोग तंग आ चुके है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अफसरशाही पर कोई लगाम नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


