-
Advertisement
Corona Update: आज फिर 9 लोगों की गई जान, 123 लोग मिले कोरोना संक्रमित; जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में एक बार फिर कोरोना (Corona) घातक होने लगा है। दो दिन पहले जहां 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी, वहीं आज शनिवार को एक बार फिर 9 लोगों ने कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से अपनी जान गंवाई है। इसमें सबसे अधिक कांगड़ा जिला में पांच लोगों की मौत हुई है। इसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। इसके अलावा हमीरपुर में दो लोगों की मौत हुई हैं जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। वहीं किन्नौर और मंडी में भी एक एक कोरोना संक्रमित की जान गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: निजी स्कूलों पर छोड़ा प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाने का फैसला
आज यानी शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 123 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। जबकि आज 137 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 25 हजार 712 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 20 हजार 800 कोरोना पीड़ित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज तक 3795 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। वहीं मौजूदा समय में 1100 लोग कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं हमीरपुर में 21, सोलन में 12, मंडी में 12, ऊना में 12, शिमला में 11, बिलासपुर में 6, चंबा में एक, किन्नौर में एक, कुल्लू में एक और लाहुल स्पीति जिला में भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा जिला से 55, ऊना से 24, हमीरपुर से 21, बिलासपुर से 11, शिमला से 9, मंडी से 8, कुल्लू से 7 और सोलन से दो कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।

आज के सैंपल में 116 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 6493 सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिए थे। जिसमें से 116 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 6354 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 23 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
धर्मशाला डिग्री कॉलेज में लगाया टीकाकरण शिविर
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के MBA विभाग में आज कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 121 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस शिविर में एनएसएस इकाईए धर्मशाला के स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें कोविड प्रोटोकॉल्स के प्रति जागरूक किया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


