-
Advertisement
600 किलो का आलू! पास पहुंचने पर सामने आती है हकीकत
नई दिल्ली। दुनिया हैरतअंगेज चीजों से भरी हुई है। कहीं पानी में लौ जलता है। तो कहीं, 8 किलो का आलू मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक 600 किलो का आलू (600 kg Potato) भी है। यह पढ़कर आप भी अपना सिर खुजलाने लगे होंगे।
यह भी पढ़ें: सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है प्लास्टिक के बर्तन में खाना, पढ़ें पूरी खबर
दिमाग पर ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, यह आलू ओरिजिनल नहीं है बल्कि आलू के आकृति का एक बड़ा होटल है। आलू से बने इस होटल में एक दिन के लिए आपको 18 हजार से अधिक रुपए चुकाने होंगे। वहीं,आलू के अंदर बने इस लग्जरी होटल (Luxury Hotel) के अंदर की तस्वीर देखकर आपका मन इसके अंदर रहने का करने लगेगा। आलू के आकार का यह होटल अमेरिका (America) के इदाहो (Big Potato Hotel in Idaho) राज्य में बना है।
इस होटल में सारी सुख सुविधाएं
6 टन वजनी आलू के इस होटल के अंदर जाने के बाद आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस होटल के अंदर दुनिया की सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। बता दें कि अमेरिका का राज्य इदाहो आलू उत्पादन के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसी वजह से यहां आलू के आकार का होटल बनाया गया है। बताया जाता है कि इस होटल के अंदर दो लोग रात गुजार सकते हैं। होटल का इंटीरियर बहुत ही खूबसूरत है। वहीं, इसका डिजाइन कंटेम्पररी अंदाज में बना है। उसमें रहने वालों को शाही खाना परोसा जाता है।