-
Advertisement
हिमाचल: पांवटा में स्कूटी चुरा ले गया युवक, वीडियो में कैद हुआ ये कारनामा
पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के क्षेत्र गुरू की नगरी पांवटा साहिब में एक स्कूटी चोरी होने की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो पांवटा साहिब के मुख्य बाजार गीता भवन की गली का है, जहां से बीती रात एक स्कूटी (scooty) चोरी होने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो (viral video) पांवटा साहिब पुलिस तक भी पहुंचा गया है, लेकिन अभी तक स्कूटी मालिक द्वारा कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने कैश व गहनों के साथ दो लोग किए गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सामने आई इस घटना में 17 नवंबर, 2021 को शाम करीब 8.30 बजे का समय दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक गली में खड़ी स्कूटी के पास आकर कुछ देर बैठ जाता है। इसके बाद वह आगे एक अन्य साथी के पास जाता है और फिर वापिस स्कूटी के पास आकर लॉक तोड़ देता है। इसके बाद स्कूटी को मोड़कर काटकर कन्या स्कूल की तरफ ले जाता है। वायरल वीडियो के मद्देनजर पुलिस ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि स्कूटी चोरी की घटना की कोई शिकायत पुलिस के पास फिलहाल नहीं पहुंची है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



