-
Advertisement
इस MBBS डॉक्टर ने खाया गाय का गोबर, साथ गिना दिए ढेरों फायदे- आप भी देखें वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) अजब गजब दुनिया है। यहां एक से बढ़कर एक हैरत भरी चीजें देखने को मिल जाती हैं। यहां वीडियो इतने हैरत भरे होते हैं कि एक बार तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाए। इसी बीच एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। इस वीडियो में जो आप देख रहे है उसे आप कई बार व्हाट्स एप पर देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अजीबोगरीब मामला: थाने में भैंस की शिकायत लेकर पहुंचा मालिक
सोशल मीडिया पर वायरल डॉक्टर के इस वीडियो में गाय के गोबर के फायदे गिनाए गए हैं। यह वीडियो इंटरनेट (Internet) पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर को गाय का गोबर खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही इस डॉक्टर ने गाय के गोबर के फायदे भी बताए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मनोज मित्तल है। जोकि पेशे से डॉक्टर है। डॉक्टर मनोज मित्तल ने इस वीडियो में कई दावे किए हैं। वे वीडियो में गाय के गोबर के फायदे बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि गोमूत्र पीने और गाय के गोबर खाने से कई गंभीर बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।
https://twitter.com/RoflGandhi_/status/1460559424813080577
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर मनोज मित्तल जमीन से गाय का गोबर उठाते हैं और खा जाते हैं। गोबर खाते समय उन्होंने इसके कई फायदों को गिनाया है। उन्होंने बताया कि गाय के पंचगव्य मिलता है जिसका एक-एक हिस्सा मनुष्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि गाय का गोबर खाने से हमारा तन-मन शुद्ध हो जाता है। हमने इसको एक बार खा लिया तो हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है।
वहीं, डॉक्टर्स के दावे को लेकर कई यूजर्स ने सवाल भी खड़े किए हैं। जबकि, कई लोगों ने उनकी बातों और तथ्यों से सहमति भी जताई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

