-
Advertisement
जयराम सरकार का डूब रहा जहाज, कई लोग छलांगे लगाने को तैयार- अग्निहोत्री
सोलन। हिमाचल प्रदेश में सोलन मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अराजकता के खिलाफ रविवार को मॉल रोड़ सोलन पर पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार का जहाज डूब रहा है और इस जहाज से कई लोग छलांगे लगाने को तैयार हो चुके हैं। डबल इंजन (double engine) की इस सरकार का इंजन रिपेयर लायक भी नहीं रहा है। अगले साल नवंबर में कांग्रेस (congress) की न्यू ब्रांड गाड़ी लॉन्च हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जनमंच में बजुर्ग उड़ाने लगा सरकार की धज्जियां, अधिकारी ने बंद कर दिया माइक
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस यह पदयात्रा बेरोजगारी व मंहगाई के विरोध में हर निर्वाचन क्षेत्र में निकाल रही है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस सत्ता में लौट रही है, जिससे कि यह निश्चित हो चुका है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार (bjp government) का शासन व प्रशासन डूबने वाला है। अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार का जहाज डूबता हुआ जहाज है। अगले छह महीने में कई लोग इस जहाज से छलांगे लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि चारों उपचुनाव जीतकर साफ कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों ने जनादेश दिया है। अग्निहोत्री ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है, लेकिन इस सरकार का इंजन तो अब इतना खराब हो चुका है कि इसकी रिपेयर भी नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में जमीन पर कोई चार बड़े काम सीएम जयराम ठाकुर के गिना दे। उन्होंने कहा कि अब तो बीजेपी सरकार को अपना बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 12 वर्षों से बिस्तर पर पड़े दिव्यांग का अब घर पर बनेगा मेडिकल, मंत्री ने दिए आदेश
गौरतलब है कि अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में चारों सीटें जीतने के बाद कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं को अधिक उत्साहित करने के लिए पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। रविवार की इस पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल समेत कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



