-
Advertisement
HPSSC ने घोषित किया स्टेनो टाइपिस्ट का रिजल्ट, जाने कौन-कौन हुए सफल
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (Himachal Pradesh Staff Selection Commission) ने सोमवार को स्टेनो टाइपिस्ट (Steno Typist) की छंटनी परीक्षा का परिणाम (Result) घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 786 के तहत 33 पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें दक्षता परीक्षा के लिए 670 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है।
यह भी पढ़ें: HPBOSE ने 10वीं और 12वीं का ये परिणाम किया घोषित, यहां जाने डिटेल
उन्होंने बताया कि दक्षता परीक्षा के लिए 670 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ये परीक्षा आयोग के मुख्यालय की कंप्यूटर प्रयोगशाला में 27 दिसंबर से एक जनवरी 2022 तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि छंटनी परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त 2021 को किया गया था। इस परीक्षा (Exam) में 2269 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। जबकि 3135 गैर हाजिर रहे थे। बता दें कि स्टैनो टाइपिस्ट की ये नियुक्तियां पुलिस महानिदेशक व श्रम आयुक्त कार्यालयों में की जानी है।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें या वेबसाइट पर जाएं….Steno Typist
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



