-
Advertisement
कंवर बोले- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे नेता विपक्ष, बीजेपी करेगी रिपीट
ऊना। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि नेता विपक्ष मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन उनका सत्ता में आने का सपना अधूरा ही रह जाएग। बीजेपी (BJP) मिशन रिपीट को पूरा कर एक बार फिर सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
बीजेपी का काडर प्रदेश भर में मजबूत है। उपचुनाव में चार सीटें जीतकर कांग्रेस के नेताओं को दृष्टिदोष हो गया है। इसलिए नेता विपक्ष ही नहीं, बल्कि हर जिला से कांग्रेस के नेताओं में सीएम बनने की हसरतें जगने लगी हैं। हालत यह है कि प्रदेश में सीएम की कुर्सी के लिए कांग्रेस के सोलह दावेदार हैं, लेकिन उनकी यह गलतफहमी मतदाता 2022 के विधानसभा चुनाव में दूर कर देंगे।
यह भी पढ़ें: खाकी और खादी की तू-तू मैं-मैं: थाने में मचा बवाल, एक्स आर्मी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर भड़के रायजादा
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि देश में कांग्रेस की हालत किसी से भी नहीं छुपी है। हर राज्य में कांग्रेस बैसाखियों की तलाश कर रही है, जिनके सहारे वह नैया पार लगा सकें। ढूंढे से भी कांग्रेस को नए साथी मिल नहीं रहे। नेता विपक्ष बीजेपी को डूबता हुआ जहाज कहते हैं, लेकिन असल में कांग्रेस का जहाज पूरी तरह से डूब चुका है, इसलिए बहुत से नेता एक-एक कर कांग्रेस का हाथ छोड़ कर अन्य दलों में जा रहे हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस जिला ऊना की पांच सीटें जीतने का सपना देख रही है। लेकिन सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जिला ऊना में हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए हैं, जिसका आज ऊना की जनता को लाभ मिल रहा है। वहीं, बीजेपी का कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ऊना की पांच सीटें जीतने का सपना भी भूल जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

