-
Advertisement
1688 अंक टूटकर धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, कोरोना के नए वैरिएंट से बढ़ी निवेशकों की चिंता, जानें पूरी डिटेल
Last Updated on November 26, 2021 by Piyush
मुंबई। शेयर बाजार में आज भी बिकवाली का दौर जारी रहा। लाल निशान पर शुरू हुए बाजार में आज भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसक्स 1688 अंक टूटकर 57,107.15 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक में जबरदस्त गिरावट आई है। यह निफ्टी में 400 तक टूट गया। निफ्टी 395.05 अंक या 2.27 फीसदी टूटकर 17141.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जानकार बताते हैं कि कारोबार के अंतिम दिन भी निवेशकों को अनिश्चितता का भय सता रहा है। उन्होंने सेंसक्स में गिरावट के तीन कारण बताए।
पहला कारण – दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला है। वैरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किए हैं। उधर, दुनिया भर में भी कोरोना के इस वैरिएंट को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ब्रिटेन ने 6 देशों के साथ सीधी उड़ाने रद्द कर दी है। भारत ने भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन पर सघन जांच के निर्देश दिए हैं। इसका असर भी सीधे तौर पर निवेशकों पर दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: ऑटो सेक्टर का सबसे फीका फेस्टिव सीजन, सालाना ब्रिकी दर में 5 फीसदी की गिरावट
दूसरा कारण- विदेशी निवेशकों की बिकवाली
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू बाजार में लगभग 2,300.65 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। एफपीआई की यह बिकवाली डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की खरीदारी से भी कहीं अधिक है। भारी बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणाओं पर असर हुआ है और उनके उत्साह में भी कमी आई है। इसका असर शेयर बाजार में गिरावट के रूप में दिखाई दे रहा है।
तीसरा कारण – एशियाई बाजार में कमजोरी
चीन की तरफ से मिल रहे आर्थिक मंदी के संकेत के चलते एशियाई बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। इसका प्रभाव घरेलू बाजार पर दिखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी, निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स, हैंगसेंग, ताइवान वेटेड, कोस्पी, शंघाई कंपोजिट सभी में 1 से 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। टोक्यो के नेक्केई 225 में तीन फीसदी की गिरावट आई और हांगकांग के हेंगसेंग में 2.1 फीसदी की गिर गया है। भारत सरकार ने भी राज्यों को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच करने और परीक्षण करने का निर्देश दिए हैं। इस कारण बीएसई में यह भूचाल देखने को मिला।