-
Advertisement
ऐसा करने से शनि दोष का असर होगा कम, दान करें ये चीजें
Last Updated on December 11, 2021 by admin
हिन्दू धर्म में हफ्ते के हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा के लिए समर्पित किया जाता है। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव की आराधना के लिए माना जाता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है। शनिवार के दिन शनि से जुड़ी कुछ चीजों का दान करके शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। शनिदेव को न्याय करने वाले देवता माना जाता है। कहा जाता है कि इंसान को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं।
यह भी पढ़ें: गुरुवार को करेंगे ये काम तो देवगुरु बृहस्पति होंगे प्रसन्न, जीवन में आएगी खुशियां
शनिवार के दिन इन चीजों के दान से शनिदेव खुश होते हैं। शनिवार को सात प्रकार के अनाज बाजरा, चना, चावल, गेहूं, ज्वार, मक्का और काली उड़द का दान करने से शनि दोष का असर कम होता है। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर शनि के चलते किसी व्यक्ति का कोई काम रुका हुआ हो तो शनिवार सुबह लोहे के बर्तन में सरसों के तेल और एक रुपये का सिक्का डालकर अपना चेहरा उस तेल में देखकर वो तेल किसी गरीब को दान करना चाहिए या पीपल के पेड़ के नीचे रख देना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जलाना चाहिए। वहीं, अगर किसी को धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो उसे शनिवार शाम को सवा किलो काली उड़द की दाल या फिर काले तिल किसी गरीब को दान करने चाहिए। कहा जाता है कि यह दान आपको कम से कम पांच शनिवार तक करना चाहिए। सबसे खास बात जो व्यक्ति शनिवार को काली दाल या काले तिल दान करता है वह उस दिन खुद इस दाल का सेवन नहीं कर सकता है। अगर वह खुद उस दिन दाल खाता है तो उसे अपनी पूजा का फल नहीं मिलता है। कहा जाता है कि शनिवार को हमेशा लोहे के बर्तनों में ही दान करना चाहिए। शनिवार शाम को तवा, कड़ाही या कोई भी लोहे का बर्तन दान करने से दुर्घटना के योग टल जाते हैं। वहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार शाम को काले कपड़ों व काले जूतों का दान करना चाहिए।