-
Advertisement
अजीबोगरीब मामला: महिला अपने पति के साथ गई पाकिस्तान, धर्म बदला और कोर्ट में कर ली दूसरे युवक से शादी
Last Updated on December 1, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। कोलकाता की एक शादीशुदा महिला अपने पति के साथ सिख जत्थे में सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए पाकिस्तान गई थी। लेकिन उसने वहां जो किया उससे परिवार सहित पूरा समाज सकते में आ गया है। बताया जाता है कि महिला ने लाहौर में इस्लाम कबूला और एक पाकिस्तानी से शादी कर ली। पर शादी करने के बावजूद भी महिला पाकिस्तान में नहीं रह सकी। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने वीजा खत्म होने का हवाला देकर उसे सिख समुदाय के जत्थे के साथ वापस विदा कर दिया।
यह भी पढ़ें: शुक्र है अपने देश में ऐसा कोई लॉ नहीं है! यहां पत्नी का Bday भूलने पर हो सकती है जेल
मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति गूंगे और बहरे हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तान में जिस शख्स से महिला ने शादी की वह भी गूंगा बहरा है। बताया जाता है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए युवक के संपर्क में आई थी। जो उनके पति को भी पता था। जब पाकिस्तान में उन्होंने जस्टिस ऑफ पीस के कार्यालय में एक अर्जी दायर की और अपने सिख पति की उपस्थिति में इमरान से शादी भी की। सूत्रों ने यह भी बताया कि उसने खुद को परवीन सुल्ताना नाम दिया। मोहम्मद इमरान पाकिस्तानी पंजाब के राजनपुर के रहने वाले है। 23 नवंबर को महिला और इमरान ने लाहौर में निकाह किया। जब महिला ने कथित तौर पर एक पाकिस्तानी कोर्ट में अपने भारतीय पति से तलाक ले लिया।
यह भी पढ़ें: विदाई हो तो ऐसी… पिता का सपना था हवा में उड़कर पिया के घर जाए बेटी, बनवा दिया हेलीपैड, जानें पूरी कहानी
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही कोलकाता के सिख समुदाय के लोग सकते में है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शिअद (डी) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, जो दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने कहा कि एक बंगाली सिख तीर्थयात्री के पाकिस्तान में धर्मांतरण और पुनर्विवाह के मद्देनजर, हमने यात्रा करने वाले जत्थे के सदस्यों से अपील की है। पवित्र गुरुद्वारे पर अपनी गतिविधियों को ‘दर्शन और दीदार’ तक सीमित रखें। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में शादी करने वाली बंगाली सिख महिला की घटना से बहुत शर्मिंदगी हुई और एक विवाद को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों से पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रा पर भी प्रतिबंध लग सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page