-
Advertisement
HPSSC ने घोषित किए स्टाफ नर्स सहित तीन पोस्ट कोड के रिजल्ट यहां जाने डिटेल
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (Himachal Pradesh Staff Selection Commission) ने गुरुवार शाम को स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 893 की लिखित परीक्षा का परिणाम (Result) घोषित कर दिया है। 90 पद भरने के लिए आयोग ने अगस्त 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। जिसका आज परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम में 244 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन सफल अभ्यर्थियों की 15 नंबर की मूल्यांकन परीक्षा अब आयोग कार्यालय में 29 से 31 दिसंबर 2021 के बीच होगी। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डा जितंेद्र कंवर ने की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: HPSSC ने तीन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित
यहां देखें स्टाफ नर्स का रिजल्ट……Staff Nurse Result
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने स्टाफ नर्स (Staff Nurse) के अलावा पोस्ट कोड 899 में कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर के छह पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे और 11 सितंबर 2021 को लिखित परीक्षा ली थी। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 23 अभ्यर्थियों का चयन 28 दिसंबर 2021 को होने वाले पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
यहां देखें कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर का रिजल्ट……Auction Recorder Result
वहीं कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 877 में एचआरटीसी में पेट्रोल पंप अटेंडेंट (Petrol Pump Attendant) के तीन पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे और फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा, जबकि 28 अगस्त को मूल्यांकन परीक्षा करवाई। मेरिट के आधार पर आयोग ने तीन अभ्यर्थियों रोलनंबर 877000049, 877000574 रोलनंबर 877000940 को सफल घोषित किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



