-
Advertisement

कंगना रनौत को किसानों से मांगनी ही पड़ी माफी, तब जाकर छूटी जान
रोपड़। अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर हिमाचली गर्ल कंगना रनौत को पंजाब में किसान प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। उनकी कार को किसानों ने घेर लिया और हाल ही में दिए गए बयानों पर हंगामा कर दिया। वहीं, लगभग दो घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद कंगना ने अपने बयानों पर माफी मांगी, जिसके बाद ही किसानों ने उन्हें आगे जाने दिया गया।
दरअसल, कंगना शुक्रवार को मनाली से मुंबई जा रही थीं। इसी बीच कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर किसानों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। वहीं, उनके द्वारा दिए गए बयानों को लेकर माफी मांगने को कहा। इस दौरान लगभग दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। माफी मांगने के बाद ही कंगना को आगे जाने दिया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का फूंका पुतला, आजादी वाले बयान पर भड़की NSUI
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। किसानों का कहना था कि कंगना ने कई बार किसानों और किसान महिलाओं के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। ऐसे में जब तक वे माफी नहीं मांगेंगी, उनका काफिला आगे नहीं जाने दिया जाएगा। बता दें कि किसान आंदोलन के बारे में कंगना रणौत कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज करवाए गए हैं।