-
Advertisement
हिमाचल: पैरापिट को तोड़ हवा में लटकी पर्यटकों की कार, आगे थी 100 मीटर खाई
शिमला। कहते हैं “जाको राखे साइयां मार सके ना कोय” यह कहावत आज राजधानी शिमला (Shimla) में सच साबित हो गई। जब एक तेज रफ्तार कार पैरापिट को तोड़ते हुए आधी हवा में लटक गई। गनीमत रही की कार खाई में नहीं गिरी, अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था। हादसा हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) के बालूगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक सैलानियों की कार (Tourist Car) कालका-शिमला एनएच पर अनियंत्रित हो गई और पैरापिट को तोड़कर सड़क व खाई के बीच लटक गई। हादसा शुक्रवार दोपहर ओल्ड बैरियर टूटीकंडी के पास हुआ। इसी बीच कार में सवार पर्यटकों ने किसी तरह कार से निकल कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सुंदरनगर की बीएसएल नहर में जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक ने तैर कर बचाई जान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही कार ओल्ड बैरियर के पास बेकाबू हो गई। इस दौरान चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और बेकाबू कार पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार की टक्कर लगने से पैरापिट पूरी तरह से चकनाचुर हो गया और कार आधी सड़क पर तो आधी खाई की तरफ लटक गई और खाई में गिरने से बच गई। हालांकि इस हादसे में कार सवार पर्यटक सुरक्षित हैं। यदि कार थोड़ा आगे जाती तो करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाती। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद बालूगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


