-
Advertisement
हिमाचल: परिवार संग मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी
पंकज नरयाल/ज्वालामुखी। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी रविवार सुबह जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारियों ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) के लिए विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। वहीं, इस दौरान सीएम ने अपने परिवार सहित माता के दर्शन किये।
ये भी पढ़ें-बिलासपुर में नाराज पुलिस कर्मियों के परिजनों ने रोका जेपी नड्डा का काफिला
बता दें कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पहली बार माता ज्वालामुखी के दरबार आए हैं। मंदिर पहुंचने पर ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने सीएम के साथ सेल्फी भी ली। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि मंदिर में आकर वह दिल से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिन उन्होंने परिवार समेत बगलामुखी मंदिर में भी मां के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र शर्मा और एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने ज्वालामुखी मंदिरर में विधिवत पूजा करवाकर माता की चुनरी और माता का स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय रत्न, एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, नगर परिषद उपाध्यक्ष शिव गोस्वामी, पार्षद मनु माल्टा इत्यादि मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


