-
Advertisement
सीलिंग फैन में क्यों होते हैं 3 ब्लेड, जानिए क्या है इसकी वजह
Last Updated on December 6, 2021 by saroj patrwal
दुनियाभर में गर्मी से राहत पाने के लिए हर घर व दफ्तर में पंखों का इस्तेमाल किया जाता है। घर में लगे सीलिंग फैन (ceiling fan) में तीन पंख होते हैं जबकि टैबल फैन (table fan) में चार पंख होते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार पंखे में जितने ब्लेड कम होंगे पंखे की हवा उतनी ही तेज होती है। भारत में ज्यादातर तीन पंख वाले पंखों का इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, इंसान ही नहीं जानवरों के जाने पर भी पाबंदी
विदेशों में ठंडी जलवायु ज्यादा होती है इसलिए वहां ज्यादातर 4 ब्लेड वाले पंखे इस्तेमाल किए जाते हैं। विदेश में यह पंखे एसी के विकल्प और वेंटिलेशन के तौर पर लगाए जाते हैं। इन पंखों में चार ब्लेड होते हैं जिस कारण ये कम स्पीड से हवा फेंकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्लेड की संख्या ज्यादा होने पर पंखे की मोटर पर दबाव पड़ता है। जिस कारण पंखा माध्यम गति से हवा फेंकता है। तेज हवा फेंकने के लिए तीन ब्लेड वाले पंखे को बेहतर माना जाता है। अब तो दुनियाभर में मार्केट में पांच और छह ब्लेड वाले पंखे भी आ गए हैं।