-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक हादसाः ट्रक व बाइक की टक्कर में छात्र- छात्रा की गई जान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हर रोज सड़क हादसे (Road Accident)हो रहे हैं और इन हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। शिमला में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक निजी विवि के छात्र व छात्रा की मौके पर मौत ( Death)हो गई। हादसे में ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है
यह भी पढ़ें: हिमाचल : टेंपो की रस्सी में फंसा पैदल जा रहे व्यक्ति का पैर, दूर तक घिसटने से गई जान

जानकारी के अनुसार शोघी-मेहली बाईपास रोड पर बयोलीया के नज़दीक सदोची गांव में एक ट्रक( HP 22 -1299) और एक बाइक (PB 27-7119) में ज़ोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर APG विवि के छात्र और छात्रा जा रहे थे जिनकी मौके पर मौत हो गई। छात्र दीवाग्तो मंडल (26 साल) निवासी कोलकाता और छात्रा आदिति चतुर्वेदी( 22) मध्य प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है। सूचना मिले पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है। डीएसपी कमल किशोर वर्मा ने कहा कि ट्रक व बाइक की टक्कर में छात्र व छात्रा की मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


