-
Advertisement
ब्रेकिंगः पीएमओ से आया बुलावा सीएम जयराम दिल्ली रवाना, आखिर क्या है वजह
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)को अचानक दिल्ली से बुलाया आया है। यह बुलावा कहीं और से नहीं पीएमओ (PMO) की ओर से आया है। दिल्ली से फरमान आने के तुरंत बाद सीएम जयराम मंडी से शिमला ( Shimla) के लिए निकले जहां से वे अढ़ाई बजे दिल्ली रवाना हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi)के 27 दिसंबर के मंडी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार शाम को मंडी गए थे और आज उनको मंडी में पीएम मोदी की रैली की तैयारियों के फाइनल करना था। लेकिन इसी बीच दिल्ली से फरमान आने के बाद वे मंडी से शिमला निकले हैं और वहां से दिल्ली चल गए हैं।
ये भी पढ़ेः HPU ने जारी किया B.Sc नर्सिंग कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल, यहां जाने डिटेल
सीएम जयराम ठाकुर का कल यानी सोमवार को पौने 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक का समय भी बदल गया है। कैबिनेट की बैठक का समय चौथी बार बदला गया है। पहले कैबिनेट की बैठक विधानसभाके शीतकालीन सत्र के बीच होनी थी। सीएम जयराम के बनारस दौरे के चलते इसे 18 दिसंबर के लिए तय किया गया और फिर एर बार फिर बैठक 20 दिसंबर को रखी गई। सीएम के दिल्ली दौरे मद्देनजर अब ये बैठक सुबह के समय के बजाय शाम को तीन बजे होगी। बताया जा रहा है कि सीएम का मंडी से पहले शिमला आना और फिर दिल्ली जाने के पीछे कारण यह भी हो सकता है कि उन्हें साथ में कुछ फाइलें भी लेकर जाना हो। दिल्ली जाने के पीछे यह भी कारण माना जा रहा है कि सीएम जयराम ने पीएम मोदी से मुलाकात का समय मांगा हो और यह समय कल का मिला हो।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


