-
Advertisement
HPPSC ने घोषित किया ये रिजल्ट, RFO की परीक्षा का शेड्यूल भी किया जारी
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (Himachal Public Service Commission) ने सोमवार को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में 40 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को किया गया था। 40 अभ्यर्थी स्किल टेस्ट के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/ पर भी उपलब्ध है। वहीं, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने डिप्टी डायरेक्टर सैनिक वेलफेयर की फाइनल रिजेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 35 अभ्यर्थियों के नाम हैं। साथ ही रिजेक्शन का कारण भी बताया गया है।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें…Senior Scale Stenographer result

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (Range Forest Officer) (आरएफओ) की मुख्य लिखित परीक्षा का शेड्यूल (Exam Schedule) जारी कर दिया है। परीक्षा 3 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित होगी। जनरल इंग्लिश का पेपर 3 जनवरी को सुबह 9 बजे और 12 बजे तक होगा। सामान्य ज्ञान के पेपर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा। ऑप्शन पेपर में चार जनवरी को जियोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन/साइंस, जूलॉजी का सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। एग्रीकल्चर और फिजिक्स का पेपर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने घोषित किया इस लिखित परीक्षा का रिजल्ट, जाने कितने हुए सफल.
पांच जनवरी को बॉटनी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री का पेपर 9 बजे 12 बजे तक होगा। वानिकी का 2 से 5 बजे तक आयोजित होगा। 6 जनवरी को पर्यावरण विज्ञान का सुबह के सत्र में और मेथ, सांख्यिकी, हॉर्टिकल्चर और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का शाम के सत्र में होगा। एडमिड कार्ड जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें..Range Forest exam
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


