-
Advertisement
अपडेट हो जाइए, इस पद के लिए आवेदन करने की बढ़ गई डेट
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (Himachal Pradesh Public Service Commission) ने सहायक जिला अटॉर्नी के आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 कर दिया है। अब अभ्यर्थी सहायक जिला अटॉर्नी के पदों के लिए इस माह के अंत कर आवेदन कर सकते है। इससे पहले लोक सेवा आयोग की ओर सहायक जिला अटॉर्नी (Assistant District Attorney) के 25 पदों के लिए के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर तय की थी, लेकिन अब इसे 31 दिसंबर तक बढ़ाया है। सहायक जिला अटॉर्नी को पदों को लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष मान्य होगी और आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः वनरक्षकों की भर्ती का रिजल्ट आउट, यहां देखें अपना रोलनंबर
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त हो और अनुभव हो। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, जन्मतिथि की तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजते हैं। असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पद के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार (Candidate) हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूूण्ीचचेबण्ीचण्हवअण्पदध् पर जाएं। यहां पर आवेदन करने का लिंक मिल जाएगा। वहीं, आवेदन करते समय शुल्क भी भरना होगा। जनरलध्इडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए ये शुल्क राशि 400 रुपए रखी गई । हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए का है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के एक्स सर्विसमैन और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 400 रुपए शुल्क राशि देनी होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


