-
Advertisement
हिमाचलः खड्ड में मिली युवक की लाश, देखकर लोगों के उड़ गए होश
मंडी। सुंदरनगर उपमंडल की एक खड्ड में युवक की लाश (Dead Body) मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जय देवी निवासी एक युवक का कंसा खड्ड काटली में शव बरामद हुआ है। जब ग्रामीणों ने युवक को मृत अवस्था में देखा तो पुलिस (Police) को सूचना दी। पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः नालागढ़ में तेज रफ्तार ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
जानकारी के अनुसार धनेश्वर (39) पुत्र बैसाखु राम निवासी गांव डडयाला डाकघर जय देवी तहसील सुंदरनगर गुरुवार दोपहर को काटली में कंसा खड्ड में मृत अवस्था में पाया गया। जब ग्रामीणों ने शव को देखा को बीएसएल थाना पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी (DSP) दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने मौका पर पहुंच कर अधीन धारा 174 सीआरपीसी कार्रवाई शुरू कर दी है। और मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


