-
Advertisement
जिपलाइन पर 72 साल की दादी ने किया कमाल, स्माइल देख फैन हुए लोग
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक 72 वर्षीय दादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जिपलाइन (Zipline) करने के बाद स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर ही सभी लोग दादी की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-ये है वो गांव जहां के बच्चों को नहीं पता अपने पिता का नाम, वजह जानने के लिए पढ़े
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, ये वीडियो केरल के पलक्कड़ का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 72 वर्षीय दादी परुम्मा सफेद साड़ी पहने हुए पार्क में जिपलाइन पर झूल रही हैं। वीडियो में वह रस्सी पर सरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिपलाइन करते समय दादी ने हेलमेट जरूर पहनी है, लेकिन सिक्योरिटी गियर नहीं पहन रखे थे। वहीं, जिपलाइन से उतरने के बाद दादी काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर याथराप्रेमीकाल (yathra_premikal) द्वारा शेयर किया गया है। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। वीडियो पर बहुत से लोग कॉमेंट्स कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा कि जिस शख्स ने दादी को यह कराया है उसे बहुत शुक्रिया, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दादी की हिम्मत को सलाम।

