-
Advertisement
भारत के युवा ने एक मिनट में दिखाया ऐसा हुनर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
Last Updated on January 24, 2022 by Neha Raina
मणिपुर के 24 वर्षीय थौनाओजम निरंजॉय सिंह (Thounaojam Niranjoy Singh) ने एक मिनट में सबसे अधिक फिंगर टिप पुश-अप (Finger-Tip Push-Ups) करने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया है। थौनाओजम निरंजॉय सिंह ने 105 के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक मिनट में 109 फिंगर-टिप पुश-अप्स पूरे किए।
ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज़, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
रिपोर्ट्स के अनुसार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रयास एज्टेक स्पोर्ट्स मणिपुर (Aztecs Sports Manipur) द्वारा इम्फाल के एज्टेक फाइट स्टूडियो (Aztecs Fight Studio) में आयोजित किया गया। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा मणिपुरी युवा टी निरंजॉय सिंह की अविश्वसनीय शक्ति को देखना अद्भुत है, जिन्होंने एक मिनट में सबसे अधिक पुश-अप्स (फिंगर टिप्स) के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। मुझे उसकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है।
Amazing to see unbelievable power of Manipuri youth T. Niranjoy Singh who broke the Guinness Book of World Records for most push-ups (finger tips) in one minute 💪
I'm so proud of his achievement !! pic.twitter.com/r1yT0ePn3f— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 22, 2022
बता दें कि थौनाओजम निरंजॉय सिंह से पहले एक अन्य भारतीय महाराष्ट्र के विट्ठल मोहिते ने हाल के दिनों में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एंट्री अपना नाम दर्ज करवाया था। मोहिते ने सबसे कम प्रतिस्पर्धी बॉडी बिल्डर (पुरुष) का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया था। मोहिते 102 सेंटीमीटर (3 फीट और 4 इंच) लंबा है। वहीं, 2020 में चेन्नई के इलियराम सेकर ने सांस रोककर छह रुबिक क्यूब पानी के अंदर सॉल्व कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इलियराम ने सिर्फ 2 मिनट 17 सेकेंड में इस टास्क को पूरा किया था। इलियराम साल 2013 से रूबिक के क्यूब्स को सॉल्व कर रहा है।