-
Advertisement
PM आवास योजना लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो
भारत में आधे से ज्यादा आबादी गांवों में रहती है, जिनके मकान कच्चे हैं। लोगों के रहने को सुविधाजनक बनाने के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ साल पहले पीएम आवास योजना की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। हर साल पीएम आवास योजना की लिस्ट में नए नाम शामिल किए जाते हैं।
पीएम आवास योजना के लाभार्थी पीएम आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और यहां वह किसी भी तरह की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। पीएम आवास योजना की नई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि किस राज्य में कितने घर अलॉट चुके हैं और उनमें से कितना फीसदी घर बनाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी कोई शिकायत है तो ऐसे करवाएं हल
अगर आप स्मार्टफोन चलाते हैं तो आप बड़ी आसानी से पीएम आवास योजना की लिस्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। इस योजना के अंतर्गत न्यू लिस्ट जारी की जाती है। इसकी जानकारी आप पंचायत से जुड़े अधिकारियों से भी पता कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन साइट पर भी इसकी जानकारी हासिल की जा सकती है।
पीएम आवास योजना की लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में ब्राउजर खोलें और फिर सर्च बार में PMAY लिखे और सर्च करें। इसके बाद वहां रिज्लट में पीएम आवास योजना की वेबसाइट खोलें और फिर Awassoft पर जाकर रिपोर्ट पर क्लिक करें। इसके बाद सोशल ऑडिट रिपोर्ट के नीचे Beneficiary details for verification पर क्लिक करें।
ऐसे देखें पीएम आवास योजना की लिस्ट
पीएम आवास योजना की लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले अपना राज्य, जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करे। इसके बाद जिस भी वर्ष की लिस्ट देखना चाहते हैं उसका साल सेलेक्ट करें। इसके बाद योजना का नाम सिलेक्ट करके सबमिट पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद पीएम आवास योजना के नामों की लिस्ट सामने आ जाएगी।
पीएम आवास योजना के लिए योग्यता
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति की आयु 21 से 55 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रहे कि आवेदन के पास पहले कोई मकान ना हो और आवेदन के पहले से इस योजना का फायदा ना मिला हो। इसके अलावा योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
