-
Advertisement
सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान
आजकल स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन गया है। मार्केट में हर रेंज के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। ज्यादातर लोग नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, लेकिन कई बार बजट ज्यादा ना होने के कारण कुछ लोग ऐसे भी है जो प्रीमियम स्मार्टफोन को सेकेंड हैंड फोन (Second Hand Smartphone) खरीदते हैं। अगर आप भी सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप फायदे का सौदा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- लाइट ना होने पर भी घर को रोशन रखेंगे ये LED बल्ब, इतनी है कीमत
बता दें कि सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले एक बार अच्छे से तसल्ली कर लें कि फोन में ठीक से काम कर रहा है या नहीं। सबसे पहले तो फोन की कंडीशन चेक करें और कम से कम 15 मिनट तक उपयोग करके देखें। इससे आपको फोन की हालत का पता चलेगा। फोन की स्क्रीन और सभी पार्ट्स जैसे चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और कैमरा जरूर चेक करें।
ध्यान रहे कि सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदते समय ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) ना करके कैश पेमेंट करें। फोन की अच्छे से तसल्ली करने के बाद ही पेमेंट करें। वहीं, सेकेंड हैंड फोन खरीदते समय उसका बिल लेना ना भूलें। इसके साथ ही बिल में दिए गए आईएमईआई नंबर को फोन में दिए गए आईएमईआई नंबर से चेक करें। फोन पर *#06# डायर करने से स्क्रीन पर आईएमईआई नंबर आ जाएगा।

