-
Advertisement
HPBOSE: नवमीं से 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट, एक क्लिक पर जाने
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने में मार्च 2022 में संचालित होने वाली नवमीं से 12वीं कक्षा की टर्म दो की परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क जमा करवाने की तिथि को बढ़ा दिया है। यह जानकारी गुरुवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी (Dr. Suresh Kumar Soni) ने दी। उन्होंने बताया कि मार्च, 2022 में संचालित की जाने वाली नवमीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षाओं की टर्म दो की वार्षिक परीक्षाओं (Annual Examination) के लिए छात्र हित के दृष्टिगत जिन विद्यालयों ने परीक्षा शुल्क (Examination fee) निर्धारित अंतिम तिथि तक जमा नहीं करवाया है।
यह भी पढ़ें: HPBOSE: SOS के तहत इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
ऐसे समस्त विद्यालय दिनांक 08 मार्च 2022 तक बोर्ड कार्यालय में नकद कैश काउंटर पर शुल्क जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि नवमीं कक्षा के छात्रों का शुल्क 150 रुपए प्रति छात्र रहेगा। इसके अलावा 10वीं का 400 रुपये प्रति छात्र शुल्क जबकि 100 रुपए विलंब के साथ रहेगा। इसी तरह से 11वीं कक्षा का भी शुल्क 150 रुपए प्रति छात्र है। वहीं 12वीं कक्षा का शुल्क प्रति छात्र 700 रुपए और विलंब शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। समस्त विद्यालय मुखिया उपरोक्त तिथि तक शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित अंतिम तिथि उपरांत किसी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाएगी। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित पाठशाला के प्रधानाचार्य ध् मुख्याध्यापक का होगा।
नई मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों का होगा निरीक्षण
नई मान्यता प्राप्ति को आवेदन करने वाले जिला के निजी स्कूलों का निरीक्षण होगा। शिक्षा विभाग दो दिन के भीतर इस प्रक्रिया को शुरू कर देगा। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित मानदंडों को अपनाया गया है कि नहीं। स्कूल की बिल्डिगं सही स्थिति में है या नहीं। निजी स्कूलों द्वारा मान्यता के लिए आवेदन करने के दौरान निर्धारित मानदंड अपनाए जाते हैं। संबंधित फाइलों में इनका उल्लेख किया किया जाता है, अब निरीक्षण में शिक्षा विभाग के अधिकारी इन्हें जांचेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


