-
Advertisement
महिला ने लात-मुक्के बरसा कर हराया समुद्र का सबसे बड़ा शिकारी, खतरनाक जंग में खुद की बचाई जान
अगर आपके सामने मौत (Death) हो तो आप क्या करेंगे। जाहिर है कि आप अपने आपको बचाने की कोशिश करेंगे। फ्लोरिडा (Florida) में 42 साल की महिला हीडर वेस्ट का अनुभव सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। उनकी हिम्मत को सलाम करने पर मजबूर हो जाएगा। हीदर (Heather) लात-घूंसे चला-चलाकर खतरनाक शार्क को मात देकर अपनी जान को बाल-बाल बचाने में कामयाब रही। टिकटॉक (TikTok) पर शार्क के साथ जंग का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे अपने सामने 6 फीट की शार्क (Shark) को देखने बाद उन्होंने अपने बचाव में शार्क का सामना किया।
यह भी पढ़ें:इन महिला का शौक निराला, बेडरूम की दीवार पर सजा रहे हैं सैंकड़ों जूते
लगातार शार्क के चेहरे पर वार कर बचा ली जान
शार्क को अपने बेहद करीब और अटैकिंग तेवर (Attacking Attitude) में देखने के बाद हीदर ने जान के लिए जंग को चुना और खतरनाक शार्क का डटकर मुकाबला करते हुए उस पर खूब लात चलाई, बिना रूके उसके चेहरे पर एक लगातार घूंसे मारती रही, जिससे आखिर में शार्क को सरेंडर (Surrender) करना पड़ा। हीदर आज ज़िंदा है और शरीर के बाकी अंग भी सुरक्षित हैं। 42 साल की हीथर वेस्ट जनवरी में फ्लोरिडा के ड्राई टोर्टुगास नेशनल पार्क में एक समुद्र तट पर दोस्तों के साथ स्नोर्केलिंग (Snorkelling) कर रही थी, जब उस पर कुछ समुद्री शैवाल की खोज करते हुए अचानक हमला किया गया था। समुद्री शैवाल के नीचे एक शार्क भी तैर रही थी, जिसे देखते ही महिला ने अपनी पूरी ताकत से तैरते हुए किनारे पर पहुंचने की कोशिश की, मगर तब तक शार्क ने उसके पैर (Foot) को अपने जबड़े में जकड़ लिया था।

जबड़ों की पकड़ में आने से पैर हुआ ज़ख्मी, मगर बच गई जान
शार्क के जबड़े में अपने एक पैर फंसा देख हीदर ने तुरंत उस पर दूसरे पैर से हमला शुरू कर दिया। मगर लेमन शार्क (Lemon Shark) के दांत पैरों में और तेज़ी से चुभते महसूस होने लगा लिहाज़ा हीदर ने हिम्मत जुटाई और खुद को आगे बढ़ाकर हाथों से उसके चेहरे पर वार करना शुरू किया और अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर उस पर मुक्के (Punches) मारती रही। करीब 30-40 सेकेंट के इस खतरनाक लम्हे के बाद आखिरकार शार्क उसके पैर से जबड़ा हटाने पर मजबूर हो गई और किनारे पर खड़े दोस्तों ने हीदर को अपनी तरफ खींच लिया। किनारे पर पहुंचते ही हीदर खुशी से उछल पड़ी। अपने पैर को साबुत देख उसकी खुशी का ठिकाना न रहा, हालांकि पंजे में चोट थी, लेकिन उसे लगा था कि शायद उसने अपना पैर खो दियाण, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित थी।

