-
Advertisement
31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, सरकार देगी सात लाख का फायदा
अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो आपके पास 7 लाख रुपए का फायदा पाने का मौका है। ईपीएफओ (EPFO)की तरफ से नौकरी वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, इसी के तहत अब ईपीएफओ 7 लाख रुपए का फायदा दे रहा है, अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर हैं तो आप आसानी से इसका फायदा उठा सकते हैं। ऐसा ना करने पर आपका पीएफ का पैसा अटक सकता है। अगर ये काम आप नहीं करते हैं तो 31 मार्च के बाद पीएफ की पासबुक ऑनलाइन चेक नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- IRDAI ने कोरोना कवच पॉलिसी की डेडलाइन सितंबर तक बढ़ाई, लोगों को मिलेगा ये फायदा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organization)ने सब्सक्राइबर्स को सलाह दी है कि वो 31 मार्च से पहले ई-नॉमिनेशन जरूर कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको 7 लाख का नुकसान हो सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ एक फॉर्म भरना होता है, जिसके बाद ही इसका फायदा लिया जा सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अपने सदस्यों को पीएफ और पेंशन के अलावा जीवन बीमा का भी फायदा देता है, जिसके तहत आपको ये 7 लाख रुपए का फायदा मिलता है। खास बात यह है कि यह सुविधा ग्राहकों को फ्री में मिलती है, इसके लिए किसी भी तरह का योगदान नहीं देना होता है।
ईपीएफओ (EPFO) ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी। जिसमें लिखा था कि सभी (Subscribers) सब्सक्राइबर इम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम 1976 (EDLI) के तहत कवर होते हैं, स्कीम के तहत हर EPF अकाउंट पर 7 लाख रुपए तक का फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है। अगर बिना किसी नॉमिनेशन के ही सदस्य की मौत हो जाती है तो क्लेम को प्रोसेस करना कठिन हो जाता है। याद रहे कि ईपीएफ के सभी सब्सक्राइबर्स को इम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम 1976 (EDLI) के तहत सभी EPF अकाउंट पर पूरे 7 लाख रुपए का फायदा फ्री इंश्योरेंस के रूप में दिया जाता है।

