-
Advertisement
शिमला में पानी की रेगुलर सप्लाई को लेकर लोगों ने दी वॉर्निंग, उठाएंगे ये बड़े कदम
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला (Shimla) में गर्मियों की तपश ने लोगों के हलक सूखा दिए है। वहीं, राजधानी में हर तीसरे और चौथे दिन पानी की सप्लाई होने के चलते लोगों ने एमसी (MC Shimla) और शिमला जल निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज पेयजल व्यवस्था को लेकर शिमला नागरिक सभा (Shimla Nagarik Sabha) ने जल निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सभा के संयोजक व पूर्व मेयर संजय चौहान ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिस तरह से गर्मी शुरू होने से पहले शहर की जनता को तीसरे चौथे दिन पानी (Water Supply ) की आपूर्ति हो रही है, उससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में शहरवासियों को एक सप्ताह बाद पीने का पानी मिलेगा
यह भी पढ़ें- AAP के रोड शो से पहले मंडी में “केजरीवाल गो बैक,” पुलिस से झड़प
उन्होंने कहा कि शिमला शहर में बीजेपी (BJP) शासित प्रदेश सरकार और एमसी शिमला ने सता संभालते ही पेयजल व्यवस्था से अपना पाला झाड़कर एक कंपनी (Company) को पानी का जिम्मा संभाला है, उससे शहर की जनता बहुत परेशान दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जब से शिमला में कंपनी ने पानी का जिम्मा संभाला है, तब से शहर में पानी तीसरे और चौथे दिन आ रहा है। इसके अलावा जो पानी के बिल (Water Bills) 2017 से पहले 250 रुपए आता था, वह अब हर माह हजारों में आ रहा है। जल निगम (Water Corporation) और एमसी की मनमानी से शहर की जनता परेशान दिखाई दे रही है और मजबूरन जल निगम का घेराव करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एमसी के संविधान के मुताबिक़ जो 18 जिम्मेदारियां हैं, उनमें पानी सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और एमसी उससे बचती नजर आ रही है उन्होंने कहा कि एमसी ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए पानी को कंपनी को सौंप दिया, लेकिन शहर (City) की जनता को पानी के लिए तरसता छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पानी के लिए मुख्य सचिव (Chief Secretary) भी उतने जिम्मेदार हैं, जितने की कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी, क्योंकि जल निगम के चेयरमैन (Chairman) मुख्य सचिव हैं, वे भी शहर की जनता के प्रति चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिमला जल निगम पानी की आपूर्ति को नियमित नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में शिमला नागरिक सभा शहर की जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और सड़कों को जाम करने से भी नहीं घबराएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


